नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को यमुना बैंक और नोएडा सेक्टर 16 स्टेशनों के बीच रेलगाड़ियों का परीक्षण परिचालन शुरू कर दिया। राजधानी दिल्ली की सीमा से बाहर मेट्रो का यह पहला सफर है।
डीएमआरसी के एक बयान के मुताबिक करीब आठ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर सोमवार दोपहर 12.30 बजे परीक्षण परिचालन शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चला।
पहले परीक्षण परिचालन के मौके पर डीएमआरसी के निदेशक (इलेक्ट्रिकल) सतीश कुमार, निदेशक (वित्त) आर. एन. जोशी, निदेशक (संचालन) राज कुमार, निदेशक (रोलिंग स्टोन) एच. एस. आनंद, निदेशक (परियोजना) कुमार केशव और मुख्य परियोजना प्रबंधक (पूर्व) एच. के. शर्मा मौजूद थे।
इस मार्ग पर परीक्षण परिचालन एक सप्ताह तक जारी रहेगा और नवंबर के पहले सप्ताह में इसे नोएडा सेक्टर-16 से नोएडा सेक्टर-32 के बीच बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद यदि परीक्षण परिचालन संतोषजनक रहा तो यमुना बैंक से नोएडा सेक्टर-32 के बीच नवंबर के मध्य या दिसंबर के शुरू में मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
नोएडा लाइन पर मेट्रो के परिचालन से करीब 53 हजार यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे।