नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी)ने सोमवार को बसों के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया। नए किराए के तौर पर अब न्यूनतम किराया 3 रुपए की जगह 5 रुपए होगा, जबकि 4-10 किलोमीटर का किराया 10 रुपए किया गया है। 10 किमी. से ज्यादा के सफर पर 15 रुपए किराया देना होगा। यह किराया वृद्धि डीटीसी के साथ-साथ ब्लू लाइन बसों पर भी लागू होगी। साथ ही मासिक पास के रेटों में बढोतरी की गई है। 12.50 रुपए वाला स्टूडंट पास अब 100 रुपए का कर दिया गया है। जबकि 450 वाले आम पास के लिए अब 800 रुपए चुकाने होंगे। एसी में सफर करने के लिए इस पास की की

मत 1000 रुपए कर दी गई है। सरकार ने सीनियर सिटिजंस का खास खयाल रखते हुए उनके किराए में कोई बढोतरी नहीं करने का फैसला किया है। दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित ने बढ़े किरायों का ऐलान करते हुए बताया कि नया किराया तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एसी बसों का किराया नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन उनका किलोमीटर चार्ट बदला गया है। वहीं उन्होंने 1250 सेमी-लो बसों के टेंडर को भी कैंसिल करने की बात कही।