डासना से दादरी तक 50 करोड़ में बनेगी रोड

सीमेंट से बनेगी पक्की सड़क
गाजियाबाद/नोएडा
डासना से एनटीपी दादरी जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। करीब 22 किलोमीटर के इस रास्ते का जिणोद्धार जल्द ही होने वाला है। सड़क को बनाने के लिए एनटीपीसी ने आज टैण्डर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुरी सड़क सीमेंट की बनाई जाएगी, जिसपर करीब 50 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है। एनटीपीसी के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।सड़क निमार्ण के लिए सीमेंट भी एनटीपीसी द्वारा दिया जाएगा। गौरतलब है कि डासना से एनटीपीसी, जारचा होकर दादरी को जोडऩे वाले इस मार्ग पर यूपीएसआईडीसी ने औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर रखा है। शुरूवाती दौर में डासना से एनटीपीसी तक के रोड की मरम्त का काम कयूपीएसआईडीसी द्वारा कराया गया था, जबकि जारचा से आगे का क्षेत्र अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र में आता है। पूर्व में इस रोड़ की मरम्त का काम नगर पालिका परिषद दादरी और जिला पंचायत द्वारा करवाया जाता रहा है।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form