दो चौकी इंचार्ज समेत चार निलंबित

नोएडा। परिजनों को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने के मामले में एसएसपी ने दो दरौगा समेत 5 पुलिस कमियों को निलंबित कर दिया। घटना मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर-5 पानी की टंकी के पास हुई। ट्रक्टर ट्राली ने साइकिल सवार को कुचल दिया, जिसमे उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
दुर्घटना में मारे गए पुनदेव सिंह पुत्र राम (55) के परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालयक का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। इस मामले में कांग्रेस नेता जगमाल मवई के नेतृत्व में पुनदेव के दामाद रामउदेश्वर सहित दर्जनों लोग एसएसपी आर.के. चतुर्वेदी से मिले और ममाले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद एसएसपी ने तत्कल प्रभाव से लापरवाही बरतने व बिना सूचना दिए शव का दाह संस्कार करने पर चौकी इंचार्ज हरौला ओमप्रकाश शर्मा, हरिदर्शन चौकी इंचार्ज पवन मलिक और सिपाही गजेंद्र और बालकिशन को निलंबित कर दिया। पुनदेव सिंह के परिजन पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि इस मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाए ताकि कोई पुलिसकर्मी आगे से ऐसी हरकत न करे।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form