पत्नी से झगड़ा, खुद को किया आग के हवाले

गाजियाबाद। पत्नी से झगड़ा होने पर देर रात एक व्यक्ति ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। युवक आज सुबह उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। यह घटना थाना पिलखुआ क्षेत्र के सद्दीक नगर इलाके की है।
जानकारी के अनुसार सद्दीक नगर निवासी इकराम काम से करीब साढ़े सात बजे घर लौटा। घर लौटने के बाद उसने अपनी पत्नी से खाना मांगा, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। हालांकि कुछ ही देर बाद दोनों में समझौता भी हो गया लेकिन देर रात झगड़ फिर बढ़ गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। इसी बात पर इकाराम ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इकराम को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। सफदरजंग अस्पताल में आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

4 Comments

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form