एनटीपीसी दादरी। एनटीपीसी दादरी में पाॅच दिवसीय (26-31 अक्टूबर, 09) 18 वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एनटीपीसी दादरी परियोजना के आसपास के 35 गाॅवों से आये 1281 मरीजों का पंजीकरण हुआ। 205 मरीजों का मोतियाबिंद का आॅपरेशन सफलतापूर्वक किया गया । 1076 मरीजों को नेत्र चिकित्सा एवं परामर्श दिया गया जिसमें कुछ मरीजों के लिये निकट भविष्य में आपॅरेशन की तारीख निर्धारित की गयी हैं। सभी आॅपरेशन इन्ट्रा ओकूलर लेंस (इ.ओ.एल.) तकनीक द्वारा सफलता पूर्वक किये गये। इस नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन एनटीपीसी दादरी की महिला क्लब जागृति समाज की सदस्योें एवं एनटीपीसी दादरी अस्पताल एवं सी.एस.आर. विभाग ने संयुक्त रूप से किया।इस शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम शर्मा, अध्यक्षा एनटीपीसी संयुक्ता महिला समिति ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की समाजिक गतिविधियों से परियोजना के आस-पास के ग्रामीणों से परस्पर समनव्य और सदभावना का संचार होता है। उन्होने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि इस तरह का शिविर एनटीपीसी दादरी में पिछले 18 वर्षों से लगातार लगाया जा रहें हैं। श्रीमती शर्मा ने इस बात पर प्रशंसा व्यक्त की कि जागृति समाज की महिलाओं द्वारा समाज सेवा एवं समाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। जागृति समाज की अध्यक्षा श्रीमती सीमा गांगुली ने शिविर में समाज की महिलाओं द्वारा दिये गये सहयोग की सराहना की और उन्होने आश्वासन दिया की जागृति समाज की महिलाये समाज सेवा में हमेशा आगे रहेंगी। श्री आर०के० शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनटीपीसी दादरी अस्पताल ने आई केयर हाॅस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर, नोयडा, से आये डाॅक्टरों के दल के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। डा०शर्मा ने बताया कि एनटीपीसी दादरी समय-समय पर ग्रामीणों के लिये अन्य मेडिकल कैम्प जैसे विक्लांगता निवारण शिविर मलेरिया उन्मूलन अभियान, डोट्स प्रोग्राम (टीबी उन्मूलन अभियान) आदि भी लगाता है जिससे आस-पास के अनेक गाॅव लाभांवित होते है। इस शिविर के समापन समारोह में श्रीमती सबीना कपूर, श्रीमती गुरजीत कौर, श्रीमती ममता अग्रवाल, श्री एस.एन. गांगुली, महाप्रबंधक एनटीपीसी दादरी, श्री एस०के० पटनायक, महाप्रबंधक (परियोजना) श्री जे० सिंहामहापात्रा, अपर महाप्रबंधक (गैस), श्री ए० चिदम्बरम, अपरमहाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री अतुनु घोष चैधरी, अपर महाप्रबंधक (कोल) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। डाॅ० अनिल राठोड ने समापन समारोह का कुशल संचालन किया। इस पाॅच दिवसीय शिविर में सभी मरीजों के लिए निःशुल्क रहने एवं खाने की व्यवस्था की गयी थी। समापन समारोह में सभी मरीजों को जागृति समाज के सोजन्य से निशुल्क शाल भी वितरित किये गये। फोटो कैप्शनः-एनटीपीसी दादरी के नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में मरीज को शाॅल भेट करते हुए श्रीमती कुसुम शर्मा, अध्यक्षा संयुक्ता महिला समिति, श्रीमती सबीना कपूर, श्रीमती गुरजीत कौर एवं श्रीमती सीमा गांगुली।