एनटीपीसी, दादरी ने 35 वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में जन समूह को संबोधित करते हुए श्री एस.एन. गांगुली, महाप्रबंधक, एनटीपीसी दादरी ने कहा कि एनटीपीसी का ध्येय सन् 2017 तक 75000 मेगावाट कम्पनी बनना है। उन्होने इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करतें हुए कहा कि वर्तमान में एन.टी.पी.सी की स्थापित क्षम
ता 30,644 मेगावाट हैं जिसमें 15 कोल आधरित स्टेशन, 7 गैस आधरित स्टेशन, 15 सब्सीडियरी एवं 4 संयुक्त उपक्रम शामिल हैं । एन.टी.पी.सी कोयला खनन, जल विद्युत, विद्युत वितरण, गैस मुल्य श्रंखला, पावर ट्रेडिंग आदि क्षेत्रों में प्रवेश कर रही हैं । 11 वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत एनटीपीसी ने 22,438 मेगावाट क्षमता का लक्ष्य तय किया है। यह इस योजना मे केन्द्रीय क्षेत्र द्वारा लगाई गई क्षमता का 60.83 प्रतिशत होगा।
श्री गांगुली ने कहा कि एनटीपीसी दादरी की द्वितीय चरण के अन्तर्गत 490 मेगावाट की दो इकाइयाँ स्थापित की जा रही हैं जिसे दिल्ली में 2010 में हो रहें राष्ट्र मण्डल खेलों से पहले आरम्भ की जाऐगी । उन्होने कर्मचारियों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस अगले चरण को निर्धारित समय तक पूरा करते हुए अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। श्री एस.एन. गांगुली ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनटीपीसी दादरी को कम्पनी के सर्वश्रेष्ठ स्टेशनों में से एक होने का गौरव प्राप्त है। उन्होने बताया कि एन.टी.पी.सी में दादरी कोल स्टेशन ने वर्ष 2009-10 के दौरान अक्टूबर माह तक 98.55 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पी.एल.एफ) प्राप्त किया है। जो एनटीपीसी में अब तक का सर्वाधिक पीएलएफ है।
एनटीपीसी दादरी के कर्मचारियों को उनके सर्वोत्तम कार्य के लिये बधाई देते हुए श्री गांगुली ने कहा कि परियोजना को उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन हेतु वर्ष 2009 के लिये ग्रीन टेक स्वर्ण पुरूस्कार एवं गोल्डन पीकाक स्वर्ण पुरूस्कार (2008) प्राप्त किया । कारपोरेट सामाजिक दायित्वों के तहत एनटीपीसी दादरी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को लाभान्वित करने की दिशा में सामुदायिक विकास से संबंधित अनेक कार्यक्रम चला रही है। इस वित्तीय वर्ष में एनटीपीसी दादरी ने कुछ गांवों में कंक्रीट लेन बनवायी है। भागीदारी की भावना को बढ़ावा देने के उद्देशय से राख से निर्मित ईटें और सीमेंट को आस-पास के ग्रामों में विकास कार्याें हेतु निःशुल्क बटवायी है। शारीरिक रूप से अशक्त विद्यार्थियों को विद्युतनगर परिसर में स्थित स्कूलों जैसे डीपीएस, डीएवी, एवं केन्द्रीय विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी करायी है। हाल ही में जागृति समाज एवं एनटीपीसी अस्पताल के संयुक्त प्रयासों से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा कैंम्प आयोजित किया गया, जिसमें 205 रोगियों का मोतिया बिन्द का सफल आपेरेशन हुआ। बेहतर शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एनटीपीसी सरस्वती शिशु मदिंर चलाने में सहयोग कर रही है, जिसमें निकटवर्ती ग्रामों के छात्रों को शिक्षा मिल रही है। व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु यूपी सरकार के सहयोग से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी चला रहे है, जिसका अनेक ग्रामीण युवा लाभ उठा रहे है।
स्थापना दिवस के अवसर पर श्री गांगुली ने एनटीपीसी ध्वज फहराया। उपस्थित जन समूह ने खड़े होकर एनटीपीसी गीत गाया। इसके बाद महाप्रबंधक ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों एवं स्कूली छात्रों की टुकड़ी से सलामी ली। इस अवसर पर परिसर में स्थित डी.पी.एस. और डी.ए.वी. स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, एवं शिशु मन्दिर के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया जिसे दर्शको ने सराहा। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु पुरस्कृत किया गया। इनमे होनहार छात्रो को बेस्ट स्टूडेंट एवार्ड, एनटीएसइ-2008 एवार्ड, स्टूडेन्ट टर्नआट एवार्ड, बेस्ट स्कूल एवार्ड (डीपीएस-दादरी) जीएम मेरिटोरियम एवार्ड, सीआईएसएफ टर्नआट एवार्ड, पार्टिसिपेटिव फोरम, सुझाव पुरस्कार, सतर्कता पुरस्कार आदि मुख्य रूप से प्रदान किये गये।