नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी आज सरेआम मोटर साइकिल सवार चार बदमाशों ने 18 लाख रुपए लूट लिए गए। बदमाश 2 बाइक पर सवार थे, जिन्होंने कैश ले जा रही एक गाड़ी को बंदूक की नौंक पर रूकवा कर लूट लिया। गाड़ी एटीएस सिक्योरिटी कंपनी की थी। गाड़ी में स्टैंडर्ड चार्टड और एचडीएफसी बैंक के एटीएम में पैसे डालने के लिए कैश था। घटना आरके पुरम इलाके की है।
बाइक सवार बदमाशों ने लूट के दौरान वैन पर फायरिंग भी की। फायरिंग में सिक्योरिटी कंपनी का एक कर्मचारी जख्मी हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
मालूम हो कि सोमवार को दिल्ली और एनसीआर में तकरीबन 35 लाख रुपए की लूट हुई थी। दिनदहाड़े लूट की ये वारदातें दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को बाहरी दिल्ली के बादली इलाके में लुटेरों ने बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की एक शाखा से 24 लाख रुपए लूट लिए।
वहीं, एनसीआर में आने वाले गाज़ियाबाद में हथियारबंद बदमाशों ने एक आदमी को गोली मारकर 5 लाख रुपए लूटे जबकि दिल्ली में एक डीटीसी बस में सवार एक पुलिसवाले से बदमाशों ने 40 हजार रुपए चाकू की नोक पर लूट लिए।