नोएडा। सोमवार की रात नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 71 ईलाके में 10 लोड़कों ने एमबीए द्वितीय ईयर की छात्रा के साथ सामुहिक बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में 5 लड़कों को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 अन्य आरोपियों की तलाश अबी जारी है। लड़की सोमवार की रात नोएडा के ग्रेट इंडिया प्लेस के पास अपने दोस्त के साथ कार में बैठकर बात कर रही थी तभी वहां कार में सवार 10 लड़कें आए औऱ छात्रा को अगवा कर सेक्टर 71 ले आए, यहां उन्होंने छात्रा के साथ बलात्कार किया। पीड़ित लड़की दिल्ली की रहने वाली है।
नोएडा के सेक्टर 39 में 10 लोगों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नोएडा के गढ़ी चौखंडी इलाके से 10 लड़कों को हिरासत में लिया है। पुछताछ के बाद 5 को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 5 की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है।
एसपी सिटी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 39 में 10 आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज किया गया। एसपी ने कहा कि अपराधियों ने बैगनआर गाड़ी में लड़की को अगवा किया था।
एसपी ने कहा कि सभी आरोपी 18-25 साल के हैं। सभी बाइक पर सवार थे। उन्होंने कहा आरोपियों के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। सभी आरोपी गढ़ी चोखंडी गांव के ही हैं। पुलिस के मुताबिक लड़की को शाम साढ़े 5 बजे अगवा किया और फिर बलात्कार किया गया। पिछले दो दिनों के दौरान लड़की को अगवा करने की ये दूसरी घटना है।