लुटेरों ने 2 को गोली मारी, एक की मौत

ग्रेटर नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर इलाके में आज हथियार बंद लुटेरों ने दो लोगों को गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिए।
पुलिस के मुताबिक सूरजपुर के एक बैंक की शाखा से श्रीपाल और मलखान दो लाख रुपयए निकाल कर मोटरसाइकिल से दादरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान देवला गांव के पास कार पर सवार तीन बदमशों ने उन्हें गोली मार दी और रुपए लूटकर भाग गए।
गोली से घायल मलखान की मृत्यु हो गई। जबकि घायल श्रीपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form