मां ने दो बेटों की हत्या कर खुद को जलाकर जान दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सोमवार को एक मां ने अपने दो बेटों को पहले कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला और फिर खुद को आग लगाकर जान दे दी। 
जिले के एसपी सूर्यनाथ ने बताया कि घटना जरिया थाना क्षेत्र के करही गांव में हुई। सोमवार दोपहर को बती विश्वकर्मा (30 साल) नाम की एक महिला ने अपने दो बेटों पंकज(4 साल) और पीयूष (डेढ़ साल) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को आग लगा दी। 
महिला ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है। महिला का पति रविवार को रिश्तेदारी में गया हुआ था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form