डासना जेल में फिर कैदी की मौत

गाजियाबाद। डासना जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जाकिर नाम के इसकैदी को दो दिन पहले ही लोनी में कॉलोनी के लोगों ने चोरी के आरोप में बुरी तरह पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया था। हालत खराब होने पर उसे शाहदरा जीटीबी हॉस्पिटल में भतीर् करा दिया गया। वहां से उसे गुरुवार की रात को ही डिस्चार्ज कर जेल भेजा गया था। लेकिन शुक्रवार की शाम को जेल में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में फिर भतीर् कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
गौरतलब है कि जेल में पिछले 15 दिन में तीन कैदियों की मौत हुई है। इससे पहले फ्रंटियर मेल में बम विस्फोट के आरोपी शकील ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जेल अधीक्षक वी. के. सिंह ने बताया कि जाकिर को लोनी पुलिस गंभीर रूप से घायल होने के बाद जेल लाई थी। इस पर जेल प्रशासन ने तत्काल उसे अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार की शाम को इस कैदी ने अस्पताल में दम तोड़ा।गौरतलब है कि जेल में पिछले 15 दिन में तीन कैदियों की मौत हुई है। इससे पहले फ्रंटियर मेल में बम विस्फोट के आरोपी शकील ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जेल अधीक्षक वी. के. सिंह ने बताया कि जाकिर को लोनी पुलिस गंभीर रूप से घायल होने के बाद जेल लाई थी। इस पर जेल प्रशासन ने तत्काल उसे अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार की शाम को इस कैदी ने अस्पताल में दम तोड़ा।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form