मेरठ। धर्म के नाम पर मेरठ में दो प्रेमियों को फिर मौत के घाट उतार दिया गया। थाना भावनपुर के किनानगर गांव मे शुक्रवार सुबह एक लड़की के परिवारवालों ने लड़की के सामने ही उसके प्रेमी की गला काट कर हत्या कर दी। लड़की द्वारा शोर मचाये जाने पर उन्होंने उसका गला भी काट दिया। दोनों का अपराध सिर्फ इतना था कि अलग धर्म के होने के बावजूद उन्होंने प्यार किया था। इस मामले को लेकर पूरे गांव मे दहशत है। पुलिस ने लड़की के चाचा और उसके बेटे को हिरासत मे ले लिया है।
किनानगर निवासी ओमपाल का 18 वर्षीय बेटा मनोज 8वीं तक पढ़ा था। बाप-बेटे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे। उनके घर के ठीक सामने कलुवा का परिवार रहता है। कलुवा की 17 वर्षीय बेटी अफसाना और मनोज में करीब एक साल से संबंध था। 15 दिन पहले इस बात का पता लगने पर कलुवा के घरवालों ने ओमपाल को अपने बेटे को समझा लेने की नसीहत देते हुए कहा था कि अगर आइंदा वह उनके घर आया तो ठीक नहीं होगा।
बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह 10 बजे जब अफसाना के परिवारवार वाले कहीं से घर लौटे तो उन्होंने मनोज को अफसाना के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर उन्होंने पास ही पड़े फरसे से मनोज की गर्दन पर वार कर उसका गला काट दिया। थोड़ी देर तड़पने के बाद मनोज ने वहीं दम तोड़ दिया। यह दृश्य देख अफसाना शोर मचाते हुए बाहर भागी। इस पर परिवारवालों ने उसकी गर्दन भी काट दी।
थोड़ी दूर भागने के बाद अफसाना गिर पड़ी और उसने भी दम तोड़ दिया। हालांकि मनोज के पिता ओमपाल का अरोप है कि उसके बेटे को अफसाना के परिजनों ने अपने घर बुलाकर उसकी हत्या की है। ओमपाल ने अपने बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस मे नामजद तहरीर दी है।
पुलिस ने अफसाना के चाचा और उसके बेटे को हिरासत मे ले लिया है। इस घटना से पूरा गांव खौफ में है। वे कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वे बस इतना तो मानते है कि अफसाना के परिजन मनोज के दूसरे धर्म का होने के कारण उनके प्रेम का विरोध कर रहे थे। इस घटना की खबर मिलते ही डीआईजी फोर्स लेकर गांव पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।