अब जिलों में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की तैयारी

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के बाद हार का सामने कर चुकी प्रदेश मुखिया मायावती प्रदेश की जनता और उद्योगपतियों को लुभाने के लिए आए दिन कोई न कोई घोषणा करती रहती है। मायावती ने इस बार प्रदेश के उद्योगपतियों को दाना डाला है। मायावती ने प्रदेश में उद्योग शुरू करने वालों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करने की क्यावद शुरू की है। योजना कितनी सफल होगी यह तो कहना अभी मुश्किल है, लेकिन इसका क्रियान्वयन जल्द ही किया जाना तय है। अगर सुत्रों की माने तो जिलों के सभी उद्योग केंद्रों को आधुनिक बनाया जाएगा और जिला उद्योग कंद्रों से जिले भर के वे सभी विभाग जोड़े जाएगें, जहां से उद्योग लगाने के लिए लोगों को ऐड़ी से चोटी का जोर लगाना पड़ता है। मसलन अगर आप चाहते किसी जिले में उद्योग लगाना तो अपकों विद्युत कनैक्शन, दमकल विभाग, प्रदुषण नियुत्रण बोर्ड, नगर निगम व अन्य विभागों में जाने की जरूरत नहीं होगी। आपको अपना आवेदन सीधे जिला उद्योग केंद्र में जमा कराना होगा। जहां से कंप्यूटर के जरिए आपका आवेदन सभी संबंधित विभागों को भेज दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक माह का अधिकतम समय रखा जाएगा। जिला उद्योग सिंगल विंडो सिस्टम की समीक्षा प्रत्येक माह जिला अधिकारी द्वारा की जाएगी, जो रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजेंगे।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form