गाजियाबाद। रेल बजट 2009-10 लगता है रेल मंत्रालय के लिए 'लकी' नहीं साबित हुआ। दिन में रेल मंत्री ममता बनर्जी ने रेल बजट पेश किया तो उसके कुछ घंटों बाद ही देर रात एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई।
राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर आ रही अंबाला सहारनपुर पैसेंजर देर रात करीब 12: 10 बजे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर के पास खड़ी एक मालगाड़ी से जा टकरायी। पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी में पीछे से टक्कर मारी। मालगाड़ी में पेट्रोल लदा हुआ था। इस हादसे में करीब 12 लोगों के ज़ख़्मी होने की ख़बर है। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। गाजियाबाद प्रशासन और पुलिस के आला अफसर और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और राहत और बचाव का काम जारी है। हादसे में मालगाड़ी का गार्ड बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया है। घायलों को नजदीक के सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया है। मालगाड़ी नजीबाबाद से असावटी जा रही थी और हादसे के वक्त हाल्ट पर खड़ी थी।
गाजियाबाद के डीएम आर.रमेश कुमार ने दुर्घटना की पुष्टि की है। सूचना के मुताबिक अंबाला से आ रही ट्रेन जैसे ही गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर को पार करके विवेकानंद रेलवे फाटक के करीब पहुंची तभी उसी ट्रैक पर पहले से ही खड़ी एक मालगाड़ी के पिछले हिस्से में मौजूद गार्ड की बोगी से जोरदार टक्कर हुई। आसपास के लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोगों को लगा कि कोई धमाका हो गया। अंबाला पैसेंजर का इंजन मालगाड़ी के पिछले हिस्से में घुस गया और गार्ड का डिब्बा इंजन के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे ने रेलवे सुरक्षा के उपायों का एक बार फिर मखौल उड़ाया है। मुसाफिरों को अभी सुरक्षित रेल के सफर के लए न जाने कितने रेल बजटों का इंतजार करना पड़ेगा।

रेलवे ने हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जानकारी लेने के लिए 23341074, 23342954, for दिल्ली स्टेशन से 23967332 और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जानकारी हासिल करने के लिए 24359748 नंबर पर डायल करें।