सगाई के तीसरे दिन असिस्टेंट मैनेजर ने की आत्महत्या

गुड़गांव। साइबर सिटी गुड़गांव के पॉश सेक्टर 56 में शनिवार रात एक युवक ने खुदकुशी कर ली। चश्मदीदों के मुताबिक 32 साल का देवदत्त शर्मा हेवो अपार्टमेन्ट की नौवीं मंजिल से कूद गया।
वह कोर्नेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एसिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करता था। मुल रूप से शिमला का रहने वाला देवदत्त कुछ ही महीनें पहले गुड़गांव आया था। दो दिन पहले ही देवदत्त की सगाई हुई थी। देवदत्त गुड़गांव में अपने एक दोस्त के फ्लैट में रह रहा था।
बताया जाता है की देवदत्त ने खुदकुशी करने से कुछ देर पहले अपनी मंगेतर से बात की थी। हालांकि पुलिस को देवदत्त के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
देवदत्त के दोस्तों और आसपास के लोगों के मुताबिक मौत से पहले वो किसी भी तरह से परेशान नहीं दिखाई दिया।
ऐसे में क्या वजह थी कि देवदत्त ने अचानक खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन देवदत्त की आत्महत्या की पहेली सुलझाना अभी बाकी है

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form