ट्रेवल एजेंट को दिन-दहाड़े गोलियों से भून कर हत्या

गाजियाबाद। थाना कविनगर क्षेत्र के अंतर्गत राजनगर इलाके में आज सुबह कुछ बदमाशों ने एक ट्रेवेल एजेंट को गोलियों से भून दिया। इस बात की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे शहलोद ट्रेवेल एजेंसी का मालिक रुपेश (25) राजनगर में अपनी गाड़ी में पंचर लगवाने आया था। पंचर लगवाने के बाद जब वह बाहर निकला तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे गोली मारी लेकिन रुपेश फिर भी भागने लगा। भागते-भागते बदमाशों ने उसे चार गोलियां और मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद यहां के व्यापारियों ने खौफ के चलते दुकानें बंद कर दीं। व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है मगर खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस के हाथ कोई ऐसा सबूत नहीं लग पाया है जिससे वह हत्यारों तक पहुंच सके। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है और रुपेश के परिजनों से भी बातचीत की जा रही है कि रुपेश की किसी व्यक्ति से दुश्मनी तो नहीं थी। उसके मरने के बाद किन-किन लोगों को मोटा फायेदा पहुंचेगा।
आबकारी विभाग ने की छापेमारी
नोएडा। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शराब बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करने के लिए कमर कस ली है। विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में जिले में तैनात आबकारी इंस्पेक्टरों ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी की और कई लोगों को पकड़ कर संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form