ट्रक पलटने से 6 की मौत, 7 घायल

गाजियाबाद। देर रात हाफिजपुर के पास हाइवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। इस घटना में 6 लोगों की मौके पर मौत और 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक गाजियाबाद से बरेली जा रहा था। पुलिस ने घंटों बाद ट्रक में दबे शवों को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से बरेली के लिए जा रहे ट्रक में एक दर्जन से अधिक सवारियां बैठ गईं। यह सभी लोग बरेली व पीलीभीत के रहने वाले हैं। जैसे ही ट्रक हाफिजपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर पहुंचा, तो तेज गति होने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक हाईवे से नीचे उतर कर पलट गया। ट्रक में सवार राजाराम, सुखपाल, सर्वेश, मुन्नालाल, कर्णपाल, पप्पू और राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इनकी शिनाख्त इनकी जेब में रखे कागजातों के आधार पर की है। जबकि ट्रक में सवार बेगराज, कल्लू, गुड्डू, जय भगवान, प्रेम सिंह और हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें दो लोगों की हालत चिंतानजक बनी हुई है। पुलिस ने सभी लोगों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी है।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form