समाचार. गाजियाबाद
नतीश कटारा मामले का मुख्य गवाह अजय कटारा को आज जनपद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अजय पर धमेंद्र यादव नामक व्यक्ति के अपहरण का आरोप है। हलांकि अजय कटारा इस मामले को बहूबली सांसद डीपी या
दव से जोड़ते हुए साजिश करार दे रहा है।
पुलिस ने यह कार्रवाई धमेंद्र की पत्नी अंजुला यादव की तहरीर के आधार पर की है। अंजुला यादव ने अजय कटारा पर आरोप लगाया है कि वो देर रात उनके घर में जबरदस्ती घुसे और बदतमीजी की। यही नहीं उनके पति धर्मेंद्र यादव को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश भी की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय कटारा को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि अजय कटारा ने किडनैपिंग की कोशिश क्यों की। क्या इसके पीछे पुरानी दुश्मनी है या कुछ और। पुलिस अभी तक कुछ भी खुल कर नहीं कह रही है।
दूसरी ओर अजय कटारा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए इसे डी पी यादव की साजिश करार दिया है। उनका आरोप है कि डीपी यादव ने उनके ऊपर जानलेवा हमला करवाया है, जिसमें वे बालबाव बचे।
गौरतलब है कि नीतिश कटारा हत्याकांड में डी पी यादव के दो बेटों विशाल और विकास यादव को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।
इस मामले के मुख्य गवाह अजय कटारा का कहना है कि डी पी यादव उनके ऊपर मुकदमे में पीछे हटने का दबाव बना रहे थे।
उधर नीतिश कटारा की मां नीलम कटारा का कहना है कि अजय कटारा एक ऐसा गवाह है जो छह साल तक दबाव पड़ने के बावजूद नहीं झूका। ऐसे में हो सकता है कि उसे फंसाया गया हो।
नतीश कटारा मामले का मुख्य गवाह अजय कटारा को आज जनपद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अजय पर धमेंद्र यादव नामक व्यक्ति के अपहरण का आरोप है। हलांकि अजय कटारा इस मामले को बहूबली सांसद डीपी या
दव से जोड़ते हुए साजिश करार दे रहा है।पुलिस ने यह कार्रवाई धमेंद्र की पत्नी अंजुला यादव की तहरीर के आधार पर की है। अंजुला यादव ने अजय कटारा पर आरोप लगाया है कि वो देर रात उनके घर में जबरदस्ती घुसे और बदतमीजी की। यही नहीं उनके पति धर्मेंद्र यादव को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश भी की।