परिवार को बंधक बनाकर लाखों लूटे

गुड़गांव। चार हथियारबंद लुटेरों ने शनिवार की देर रात पुराने रेलवे रोड पर स्थित एक घर में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बदमाश लाखों रुपये के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान लूट ले गए। सिटी थाना पुलिस ने 4 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
पुराना रेलवे रोड स्थित रतन गार्डन में विनोद नारंग का डिपार्टमेंटल स्टोर है और स्टोर के फर्स्ट फ्लोर पर वे सपरिवार रहते हैं। शनिवार रात विनोद नारंग अपने साले आर. के. घई के साथ बैठे थे। करीब 11 बजे स्टोर पर 4 युवक आए। आते ही एक युवक ने उनके हाथ में सामान की लिस्ट थमा दी। जब दोनों सामान निकालने में व्यस्त हो गए तो एक ने नारंग को गन पॉइंट पर ले लिया। तीन बदमाश स्टोर के भीतर से ऊपर उनके घर पर जाने वाली सीढ़ियों से घर में पहुंच गए। घर में पहुंचते ही बदमाशों ने विनोद, उनकी पत्नी पूनम, बेटे कनिष्क बेटी सृष्टि और साले आर. के. घई को साड़ियों से बांध दिया। इसके बाद स्टोर और घर में रखे करीब साढे़ 3 लाख रुपये व अन्य 
कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। रात करीब 12 बजे किसी तरह बंधनमुक्त होने के बाद विनोद नारंग ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद न्यू कालोनी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मपाल मौके पर पहुंचे। तमाम हालात का जायजा लेने के बाद पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू की लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। सिटी थाना पुलिस ने रविवार सुबह विनोद नारंग के बयान पर 4 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और छानबीन कर रही है।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form