नौकरी के नाम पर महिला से गैंगरेप, MMS भी बनाय

ग्रेटर नोएडा ।। राजधानी दिल्ली के नजदीक ग्रेटर नोएडा में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नौकरी के नाम पर पीड़ित महिला के साथ दो लोगों ने रेप किया। साथ ही महिला के साथ किए गए दुष्कर्म को मोबाइल पर भी शूट किया गया। सूत्रों के अनुसार महिला को नौकरी के नाम पर झांसा दिया गया था।
पीड़िता ने खुद थाने में मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दो लोगों ने उसके साथ रेप किया और उसे अपने मोबाइल पर शूट भी किया है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शख्स को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरा शख्स फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर से मोबाइल फोन और नकदी बरामद की।
शुक्रवार दोपहर दो युवक ग्रेनो स्थित सिगमा सेक्टर से 25 वर्षीय मंजू(बदला हुआ नाम)को बाइक पर बैठाकर पास की नहर तक ले गए और वहां उसके साथ रेप किया। उसके बाद देर शाम गाम 1 सेक्टर स्थित एक मकान में दुबारा महिला के साथ रेप किया गया और इस दौरान उसका एमएमएस भी बनाया गया। महिला को धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को रेप की बात बताई, तो उसका एमएमएस सार्वजनिक कर दिया जाएगा। महिला के पति ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में दीपक (19)नामक स्टूडंट को हिरासत में लिया है।
नोएडा के एसएसपी के अनुसार महिला का इन युवकों से पहले से परिचय था, क्योंकि मोबाइल के कॉल डिटेल से पता चला कि महिला की पहले दोपहर में और फिर रात में इनसे फोन पर बात हुई थी।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form