नई दिल्ली आयकर विभाग ने आयकर अपीलीय प्राधिकरण में दो याचिकाएं दाखिल कर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती से वित्तीय वर्ष 2005-06 और 2006-07 के दौरान हुई आय पर दस करोड़ रुपये का अतिरिक्त आयकर जमा कराने की मांग की है।
इस आय में मायावती के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए उपहारों को भी शामिल किया गया है। वित्तीय वर्ष 2005-06 के दौरान मायावती ने अपनी आय 1.59 करोड रुपये घोषित की थी, परन्तु आयकर विभाग ने पाया कि इस दौरान उन्हें 4.34 करोड़ रुपये की आय हुई। इसे देखते हुए विभाग ने उनसे 1.2 करोड़ रुपये की मांग की है।
इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2006-07 के दौरान उन्होंने अपनी आय 2.45 करोड़ रुपये घोषित की थी पर आयकर विभाग के अनुसार उन्हें इस दौरान 22 करोड़ रुपये की आय हुई। इस दृष्टि ने विभाग से उनसे नौ करोड रुपये की मांग की है।