हेलिकॉप्टर से उड़ा दुल्हनिया लेने

ग्रेटर नोएडा। करोड़ों रुपये का मुआवजा मिले तो किसी के भी सपने हकीकत में बदल सकते हैं। ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव के एक किसान ने अपने बेटे की शादी के लिए वर्षों से संजो कर रखे सपने पूरे कर लिए। उसने अपने बेटे की बरात हेलिकॉप्टर से भेजी। दूल्हा एमबीबीएस का स्टूडंट है, जबकि दुल्हन बीए फाइनल यिअर में है। हेलिकॉप्टर ने कुछ बरातियों को ले जाने के लिए 3 चक्कर लगाए। हेलिकॉप्टर नब्बे हजार रुपये प्रति घंटे के हिसाब से लिया गया था। तुस्याना के किसान परिवार में पैदा हुआ अनिल भाटी बंगलुरु से एमबीबीएस कर रहा है। उसकी शादी हाजीपुर निवासी सुरेखा से तय हुई। अनिल ने बताया कि वह तो अक्सर हवाई जहाज से बेंगलुरु आता-जाता रहता है। हेलिकॉप्टर से जाते समय उसे अधिक एक्साइटमंट तो नहीं है, लेकिन खुशी जरूर है। यह उसके पिता की इच्छा है। उसके पिता बदले सिंह भाटी किसान हैं।
उन्हें जमीन अधिग्रहण के बदले 4 करोड़ से अधिक का मुआवजा मिला है। उनकी इच्छा थी कि बेटा शादी करने हेलिकॉप्टर से जाए। शुक्रवार को उनकी यह इच्छा पूरी हो गई। छोटे से गांव तुस्याना में हेलिकॉप्टर आने की खबर से सभी ग्रामीण उत्साहित नजर आए। गांव के बच्चे और महिलाएं हेलिकॉप्टर देखने पहुंच गईं।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form