इंजीनियर की पत्नी में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण

गाजियाबाद। इंदिरापुरम निवासी मैरीन इंजीनियर 28 वर्षीय आशीष सिंह के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि के दूसरे दिन उनक पत्नी मानसी सिंह (26 वर्ष) को भी डिस्ट्रिक्ट कंबाइंड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। हेल्थ डिपार्टमेंट अधिकारियों के अनुसार मानसी दिल्ली के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में अपने पति के पास मौजूद थी। 8 महीने की प्रेग्नेंट मानसी को बुखार की शिकायत बताई गई है। डॉक्टरों की टीम आशीष के पिता राजेंद्र सिंह, मां आशा सिंह और भाई सौरव सिंह के स्वास्थ्य पर भी निगाह रख रही है। 
पैथलॉजिस्ट डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि सस्पेक्टेड स्वाइन फ्लू के मद्देनजर मानसी सिंह के थ्रोट और नैजल स्वैब का सैंपल लिया है, जिसे जांच के लिए एनआईसीडी लैब भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट सोमवार शाम तक आने की उम्मीद है। जिसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट आगे की कार्रवाई करेगा। सीएमओ डॉ. ए.के. धवन ने बताया कि मानसी को ऐहतियातन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। उधर, कबाइंड हॉस्पिटल की इमरजंसी डिपार्टमेंट के इंचार्ज डॉक्टर संजय तेवतिया ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मामले प्रकाश में आने के बाद हॉस्पिटल में विशेष रूप से आइसोलेशन वॉर्ड तैयार किया गया है। जहां मरीज की जांच करने वाले डॉक्टरों के लिए ड्रेस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वॉर्ड में किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form