लखनऊ। यूपी में बिजनौर जिले के नजीबाबाद इलाके स्थित जाफराबाद में शनिवार दोपहर बाद रेत का टीला ढहने से उसके नीचे दबकर नौ मजदूरों की मौत हो गई।
हादसे के वक्त वहां डेढ़ दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। मरने वालों की तादाद बढ़ने की आशंका है। अन्य मजदूरों को तलाशा जा रहा है। डीएम, एसपी समेत कई अधिकारी दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। अन्य दबे हुए मजदूरों को गड्ढे से बाहर निकालने और रेत-मिट्टी को हटाने का काम युद्धस्तर पर है।