दिल्ली में फिर धमाका, 2 की मौत, 23 घायल

नई दिल्ली। एक महिने आज दिल्ली दूसरी बार फिर दहल गई। इस बार भी दहशतगर्दो ने शनिवार का ही दिन चुना। इससे पहले दिल्ली में 13 सितंबर को पांच स्थानों पर सीरियल ब्लास्ट हुए थे। इसके ठीक दो हफ्ते बाद शनिवार को दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित फूल बाजार में धमाके हुए। आज के ध्मकों में एक बच्चे समेत दो की मौत हो गई है और 23 अन्य घायल हो हुए। घायलों में 7 की हालत नाजुक बनी हुई है। ब्लास्ट में मारे गए दोनों लोगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। दिल्ली पुलिस के बम निरोधक दस्ते और एनएसजी की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट के उपयोग की आशंका जताई है। इस बीच, विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी और केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटील ने सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाकर स्थिति की समीक्षा की है।
चश्मदीदों के मुताबिक दोपहर करीब 2:15 बजे दहशतगर्द एक काली बाइक नंबर डीएल-८ एसडब्लू ५८३८) पर सवार होकर आए और पॉलीथिन में लिपटा समान सड़क पर छोड़ फरार हो गए गए। इसके फौरन बाद एक 13 वर्षीय लड़के ने जैसे ही पॉलीथिन को उठाया, उसमें विस्फेाट हो गया और लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विस्फोट से आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। प्रारंभिक जांच के बाद पॉलीथिन में टिफिन बम होने की आशंका जताई गई है। जिस जगह पर बम फटा, वहां एक गहरा गढ्ढा हो गया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार, बम को घातक बनाने के लिए नुकीली कीलों का उपयोग किया गया था।
विस्फोट में घायल हुए लोगों का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और सफदरजंग अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इनमें चार बच्चे, तीन महिलाएं और 15 पुरुष शामिल हैं।
विस्फोट स्थल से ऐतिहासिक कुतुब मीनार की दूरी महज 100 मीटर है। पुलिस और एनएसजी की टीम ने फूल बाजार इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

1 Comments

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form