श्रमिक विवाद में भडक़े मजदूरों के हाथों कंपनी के सीईओ की मौत

सीईओ की हत्या के मामाले में 65 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। सेमवार की सुबह एक कंपनी में काम करने वालों मजदूरों का गुस्सा फुट पड़ा। कंपनी में छटनी और अपनी मांगों को लेकर ग्रेजेन्यू नामक कंपनी के मजदूर दो माह से आंदोलन पर थे। आज सुबह उन्हें कंपनी प्रबंधन में बातचीत के लिए बुलाया था। बातचीत शुरू हो पाती इससे पहले ही कंपनी के सीईओ एलके चौधरी व मजदूरों में झड़प हो गई और जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में लाठी लगने से सीईओ एलके चौधरी की मौत हो गई और करीब 32 मजदूर घायल हो गए। सीईओ के सिर पर वार हुआ था। घायल श्रमिकों को पास के के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद थाना कासना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामाले में 65 मजदूरों को गिरफ्तार कीया है। पुलिस ने हत्या और बलबा फैलाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि कामकाज के सिलसिले में कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड भीड़ को तितर बितर करने के लिए हवाई फॅायरिंग की, जिसके बाद मजदूर और भडक़ गए। उत्तेजित मजदूरों ने लाठी भंजनी शुरू कर दी, जिसमें सीईओ सिर के पास माथे में लाठी लगी। घायल हालत में सीईओ को कैलाश अस्पतला ले जाया गया, जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form