गौतमबुद्ध नगर. नोएडा. ग्रेटर नोएडा
भले ही सरकार और कानून हर नागरिक की सुरक्षा का दावा करते हो, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रेमी जोड़े कतई सुरक्षित नहीं है। यहां के विभिन्न जनपदों से आए दिन प्रेमियों की मौतों की खबर आती रही हैं। आज फिर समाज के ठेकेदार परिवार वालों ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए 18 साल के लड़के और 17 साल की लड़की की हत्या कर दी। उनका कसूर सिफ्र इतना थी कि वह दोनों आपस में प्यार करते थे। लड़का लड़की दोनों की अल्प वर्ग से थे। मामला जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना ककौड़ थाना क्षेत्र में पडऩे वाले वैर गांव का है। हर मामले की तरह यहां भी पुलिस घटना के बाद पहूंची, हालांकि लड़का और लड़की के परिवार वालों के बीच इस मामले में कई बार पंचायतें भी हो चुकी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप करना भी गंवारा नहीं समझा। परिणाम दो मासूम जिंदगी घर बसने से पहले ही दुनिया से चल बसी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लड़की के बुढ़े दादा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। बताया जाता है कि लड़की का परिवार संपन्न है और उनकी गिनती गांव के बाहूबलियों में होती है, जबकि लड़के के परिवार की आर्थिक स्थिति मध्यम है।
एक और जोड़ा गुरुवार को रूढि़वादी समाज की भेंट चढ़ गया। ग्रेटर नोएडा से 40 किमी दूर ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर गांव में प्रेम प्रसंग से नाराज छात्रा के परिजन ने अपनी लड़की व उसके प्रेमी को ज्वार के खेत में दिनदहाड़े पीट-पीटकर मार डाला और उसके बाद दोनों के शवों को जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद लड़की के परिजन अपने घरों में ताला लगाकर फरार हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को अधजली हालत में आग से निकाला। मौके पर खून से सना एक डंडा, दराती व अधजले कपड़े मिले हैं। मरने वाले दोनों प्रेमी गांव के ही आनंद राज सूराना इंटर कालेज में दसवीं व 11 वीं कक्षा के छात्र थे। पुलिस ने लड़की के बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। गांव के राजू व गोपाल का घर आमने-सामने बना है। राजू का बेटा सोनू 11 वीं कक्षा व गोपाल की पुत्री रेखा दसवीं कक्षा में एक ही कालेज में पढ़ते थे। दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
रेखा का पिता गांव में ही राशन की दुकान चलाता है। सोनू का पिता चाय व शादी विवाह में बैंड बाजा भेजने की दुकान चलाता है।
युगल के परिजन को तीन साल तक दोनों के प्यार की भनक नहीं लगी। दो महीने पहले जब इसकी जानकारी लड़की के परिजन को हुई तो दोनों परिवारों में कई बार कहासुनी हुई। पंद्रह दिन पहले दोनों परिवारों में मारपीट की नौबत आ गई थी, लेकिन पड़ोसियों ने मामले को शांत करा दिया था। गुरुवार को रेखा स्कूल नहीं गई। जबकि सोनू सुबह कालेज गया था। वहां पर जब उसे रेखा नजर नहीं आई तो वह वापस घर आ गया। उसके थोड़ी देर बाद रेखा अपने घर से खेत में चारा लेने के लिए चली गई। सोनू ने उसे जाते हुए देख लिया। इसके बाद वह भी घर से चला गया। दोनों ज्वार के खेत में पहुंच गए। इसी बीच लड़की का पिता गुलाब, बाबा पूरन व परिवार के दो अन्य सदस्य कैलाश एवं खत्ते उर्फ समय पाल खेत पर पहुंच गए। उन्होंने सोनू को पकड़कर डंडों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद लड़की के बाबा पूरन ने रेखा को भी मारने का आदेश दिया। इसी बीच लड़की की मां कमलेश भी पहुंच गई। उसने लड़की को बचाने का प्रयास किया, लेकिन रेखा के गले में चुन्नी से फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी गयी। उसके बाद मक्का की पुआल डालकर शवों में आग लगा दी। इसके बाद उन्होंने गांव के अन्य लोगों के जरिए लड़के के परिजनों पर घटना की सूचना पहुंचा दी। सूचना पर लड़के के परिजन व गांव के अन्य लोग पहुंचे। इसी बीच ककोड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने अधजली हालत में दोनों शवों को बाहर निकाला। लड़के का शव 70 फीसदी जल चुका था। लड़की का शव पैरों से ऊपर जला हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने लड़की के बाबा पूरन को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने छात्र के परिजनों पर मुकदमा दर्ज न कराने का दबाव बनाया। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों को किसी हालत में भी बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना को लेकर गांव में दहशत व्याप्त है।