नोएडा। शुक्रवार की दोपहर नोएडा सेक्टर 12 के भारतीय स्टेट बैंक में अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने बैंक से लाखों की नकदी लूट ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 24 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।