नोएडा।
एमिटी साकेत में बारहवीं कक्षा में पढऩे वाले छात्र ने आज अपने घर के पास पार्क में झूले पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण एक विषय में कंपार्टमेंट बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक ए-70 सेक्टर-26 निवासी शिवदत्त कुमार का बेटा अभिषेक एमिटी की साकेत ब्रांच में बारहवीं कक्षा में पढ़ रहा था। तीन दिन पूर्व अभिषेक अपने दादा जी के नाम एक पत्र छोड़कर घर से चला गया। जिसमें उसने घर छोडऩे की वजह एक विषय में फेल होना बताया। अभिषेक दिल्ली के पहाडग़ंज इलाके में जेजे इंटरनेशल होटल के कमरा नंबर 302 में ठहरा था। उसने वहां से कई बार फोन पर अपने परिजनों को आत्महत्या करने की बात कही है। जब वह होटल में पहुंचे तो अभिषेक होटल छोड़ चुका था आज सुबह उसका शव घर के पास पार्क में लगे झूले से लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहराइ से तफ्तीश कर रही है।