गाजियाबाद। मंगलवार की शाम एनएच-24 स्थित क्रासिंग रिपब्लिक में जमीन धंसने से हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में मारे गए मजदूरों के नाम निराजुल व उत्मान बताएं गए हैं। पुलिस के अनुसार क्रासिंग रिपब्लिक में काँसमोस ग्रुप द्वारा चार मंजिला इमारत का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमे बेसमेंट बनाने के लिए खुदाई का काम चल रहा था। शाम करीब छ बज कर तीस मिहट पर अचनक मिट्टी खिसक गई। पुलिस ने इस मामले में काँसमोस के मालिक सुधीर मित्तल के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कर ली है। घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया।