पिता की पिस्टल ने ली बेटे की जान

एसओ ने दोस्ती की खाती नहीं की कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा।
थाना कासना इलाके के गामा द्वितीय सेक्टर में पिता की लाईसेंसी पिस्टल ने 22 वर्षीय बेटी की जान ली। पुलिस ने इस मामले पर पर्दा डालने के लिए कानूनी कार्रवाई के बिना ही शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। हालांकि पुलिस इस मामले को आत्महत्या करार दे रही है, लेकिन मौकाए वारदात पर मिले साक्ष्य पुलिसिया कहानी से मेल नहीं खा रहे है। मृतक का नाम रवि भाटी बताया गया है। वह नोएडा के एमेटी से होटल मैनेजमेंट का कार्स कर रहा था। रवि के पिता विजय पाल प्रापर्टी डीलर हैं। पुलिस ने मौके से सूसाईड नोट मिलने से इंकार किया है।
पुलिस के मुताबिक रवि कालेज से आने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया, लेकिन रोजाना की तरह वह नहीं उठा। परिवार के अन्य सदस्य जब रवि के कमरे पर उसे उठाने के लिए पहूंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद विजय पाल ने दरवजा तोड़ दिया। कमरे में सामने पलंग पर रवि की लाश पड़ी थी। शव के पास विजय पाल की लाईसेंसी पिस्टल पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना कासना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस ने न तो शव को कब्जे में लिया और न ही पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस कार्रवाई के बिना शव का दाहसंस्कार करवा दिया गया। बताया जाता है कि कासना थाना प्रभारी और विजय पाल में पुरानी दोस्ती है, जिसे उसे इस मामले को दबा कर निभाया।
रवि के पास पिता की लाईसेंसी पिस्टल कैसे आई और उसे गोली कब और कैसे मारी इस बात का जवाब न तो परिवार के लोग दे पा रहे है और न ही पुलिस ने मामले की जांच करने जरूरी समझा। इसके अलाव और कई अनसूलझे सवाल हैं, जो पुलिस के आने वाले समय मुसिबत पैदा कर सकते हैं।
समाचार पर आम अपनी राय दे सकते हैं। कृपया मेल करें। noidabhaskar@gmail.com

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form