गाजियाबाद। शहर के थाना कविनगर इलाके की चिरंजीव विहार कालोनी से पुलिस ने तीन युवकों की लाश बरामद की है। तीनों की हत्या पत्थर से की गई है।
पुलिस के मुताबिक आज सुबह कालोनी के मकान से एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उसके पास के एक प्लाट में तीन लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाशों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मारे गए तीनों लोगों की शिनाख्त दिल्ली के महरौली निवासी सतीश 35, सरजीत 28 चिरंजीव विहार व पवन 25 निवासी संजय नगर बताया गया है। पुलिस ने बताया हत्या लूट के इरादे से की गई है। इस मामले उस चौथे व्यक्ति की तलाश की जा रही है, जो मारे गए तीनों लोगों के साथ था। फिलहाल पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।