कांग्रेसी नेता की गोली मार कर हत्या

गाजियाबाद। कांग्रेसी नेता पिंटू त्यागी की गुरुवार सुबह में अज्ञात बंदूकधारी हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कांग्रेसी नेता के घर के बाहर हुई।
त्यागी अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य थे। गाजियाबाद स्थित आरडीसी कॉलोनी स्थित उनके घर में सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस के अनुसार त्यागी पर तीन गोलियां दागी गईं।
त्यागी पिछले विधानसभा चुनाव में मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में खड़े हुए थे लेकिन हार गए थे।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form