3 लाख के नकली नोट मिले

नोएडा। मंगलवार को पुलिस ने सेक्टर 93 छापा मारकर नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार उनके कब्जे से 3 लाख 6 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर.के. चतुर्वेदी ने बताया कि सेक्टर 93 में छापा मारकर 3 लाख 6 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट, 37 हजार 6 सौ रुपये मूल्य के अधबने नोट, कंप्यूटर, स्केनर आदि बरामद किया गया।
पुलिस ने इस मामले में अंतर सिंह और अमित नाम को दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों बुलंदशहर जिले में कोटा के रहने वाले हैं। बरामद किए गए नकली नोट 1000, 500 और 100 रुपये के हैं।चतुर्वेदी के अनुसार, दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे पहले सलारपुर गांव में फोटोस्टेट करने का काम करते थे। उसके बाद उन्होंने नकली नोट बनाने का धंधा शुरू किया। गिरफ्तार आरोपियों से खुफिया विभाग व नोएडा पुलिस के अधिकारी सघन पूछताछ कर रहे हैं। दोनों आरोपी आठवीं पास बताए जाते हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन्होंने नकली नोट बनाकर कहां-कहां खर्च किए।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form