जीटी रोड दादरी के पेंटागुल गोदाम में आग लगी

पंद्रह करोड़ का माल स्वाह
दादरी। यहां जीटी रोड स्थित धूमपीर के पास पेंटागुल के गोदाम में देर रात आग लगने से करोड़ों का माल जलकर राख हो गया। करीब पांच घण्टे बाद 32 फायर बिग्रेड की गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणो का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने के करीब दो घण्टे बाद दमकल विभाग को कंपनी की ओर से सूचना दी गई। आखिर ऐसा क्यों किया यह तो कंपनी मालिक ही बता सकते हैं। मौके पर एसडीएम, एसपी देहात, तहसीलदार सहित कई अधिकारी पहुंच गए। पेंटागुल गोदाम के जीएम रमेश कृष्ण के मुताबिक वह प्रतिदिन कंपनी की सभी लाईटें व बिजली बाहर से बंद करके जाते हैं। न जाने देर रात क्या हुआ जो अचानक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में ज्यादातर घरेलू सामान रखा हुआ था। अब तक ऐसा प्रतीत होता है कि 15 से 20 करोड़ रुपये का माल जलकर राख हो चुका है। आज सुबह भी यहां आग का काफी असर देखने को मिला। गोदाम के अंदर से धुआं ही धुआं निकल रहा था। आग लगने के बाद नोएडा का दमकल विभाग एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इतने बड़े गोदाम में आग लगने के बाद उस पर काबू पाने के लिए कोई साधन नहीं था। ज्यादातर नोएडा व ग्रेटर नोएडा और मेरठ, एलजी और माउजर बियर से उनकी फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मंगाई गईं। करीब पांच से छह घण्टे में आग पर काबू पाया गया।
कंपनी प्रबंधन अब आग लगने के कारणों का पता लगा रहा है। यदि पुलिस व दमकल विभाग की मानें तो यह मामला पूरी तरह संदिग्ध है और पेंटागुल के जीएम रमेश कृष्ण की मानें तो आग कैसे लगी है इस बात का किसी को पता नहीं है। इंस्पेक्टर फायर अभय कुमार के मुताबिक गोदाम के अंदर आग लगते वक्त सारी लाइट जली हुई थी। पुलिस ने जाकर लाइटों को बंद किया था।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form