राहुल गांधी ने की एआईसीसी सदस्य की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग

गाजियाबाद। युवा सांसद और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने गाजियाबाद आए। उन्होंने एआईसीसी के सदस्य व कांग्रेसी नेता प्रदीप त्यागी उर्फ पिंटू के घर का दौरान किया। राहुल ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। श्री गांधी ने कहा कि पुलिस इस मामले को जेल में बंद आरोपी भागमल से जुड़ा होने की बात कर रही है, जबकि पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सबुत नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए के लिए प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री मंत्री मायावती से बात करेंगे।
उधर इस मामले में आज तहसील गाजियाबाद से जुड़े वकीलों ने हड़ताल की। वकील भी पुलिस द्वारा बनाई कहानी के खिलाफ हैं। उनका कहना कि जिस भागमल को हत्या का मास्टर माइंड बताया जा रहा है, वह 2005 से जेल में बंद है। साथ ही वकीलों का आरोप है कि पुलिस अधिकारी दोषी पुलिस वालों की गिरफ्तारी करने से बच रही है। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की है।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form