आईसीआई बैंक में साढ़े 31 लाख की लूट

बादमाश गार्ड की रायफल व कंप्यूटर भी साथ ले गए।
गाजियाबाद। बुधवार की शाम दिल्ली सीमा से सटे कौशांबी इलाके में स्थित आईसीआईसीआई बैंक पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर 31 लाख 50 हजार रुपए से अधिक कैश लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों ने बैंक के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड की रायफल और अन्य समान भी लूट लिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विजय भुषण ने बताया कि बैंक में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे, जिनकी रिकॉर्डिंग कंप्यूटर में सेव होती थी, लेकिन बदमाशा कंप्यूटर को भी अपने साथ ले गए।
उन्होंने बताया कि बदमाश करीब 6.40 पर बैंग में दाखिल हुए। बदमाशों ने की संख्या 4 बताई जा रही है। बदमाश जिस समय बैंक में दाखिल हुए, तो वहां कैश की गिनती का काम चल रहा था। बदमाशों ने अंदर आते ही हथियारों के बल पर सभी को बंधक बनाया और एक लाईन में खड़ा होने का कहा। इसके बाद उन्होंने दो बैगों में सारा कैश भर लिया और फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि रिकार्ड फोटो के आधार पर एक बदमाश की शिनाख्त हो गई है।
उन्होंने इस घटना की जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मेरठ मंडल के आईजी ने भी मौके पर दौरा किया।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form