दो इनामी बदमाश ढेर, एनकाउंटर पर उठे सवाल

गाजियाबाद। रविवार की रात शहर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 18 राउंड फायरिंग की। लेकिन स्थानीय लोग फायरिंग की को सिरे से नकार रहें है, जिस कारण ऐनकउंटर सवालों के घेरे में आ गया है।
पुलिस मुठभेड़ में जिन दो बदमाशों को मार गिराया हैं उनके नाम नीरज गुप्ता और गोल्डी यादव बताएं गए है। दोनों बदमाशों पर दस हजार का इनाम था। ऐनकाउंटर को उत्तराखंड और गाजियाबाद पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हुआ। मारे गए दोनों बदमाशों पर उत्तराखंड और यूपी में हत्या और लूटपाट के 17 मामले दर्ज हैं।
रविवार रात पुलिस को सुराग मिली कि ये दोनों इनामी बदमाश इंदिरापुरम में हैं। दोनों लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार थे। जिसमें नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और भाग खड़े हुए। पुलिस ने इनका पीछा किया और जवाबी कार्रवाई में दोनों को मार गिराय़ा।
पिछले हफ्ते वसुंधरा इलाके में आईसीआईसीआई बैंक में 30 लाख की डकैती हुई थी। पुलिस को शक है कि उस डकैती में इनका हाथ हो सकता है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में कुल 15 राउंड गोलियां चलीं। लेकिन मौका-ए-वारदात पर एक भी खोखा नहीं मिला। इसलिए इस मुठभेड़ पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form