सभी निलंबित, आरोपी फरार
गाजियाबाद। शुक्रवार को पुलिस हिरासत में हुई योगेश नामक व्यक्ति की मौत के मामले में आज शहर के दो थाना प्रभारी और 5 पुलिस कर्मियों समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी उपाधीक्षक ने थाना कविनगर में दर्ज कराई है। प्राथमिकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दर्ज की गई है। आरोपी पुलि
स वालों को निलंबित कर दिया है, लेकिन हत्या के मामले में अभी किसी भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
योगेश डासना जेल में बंद हत्या के आरोपी भागमल का भाई है। भागमल और कांग्रेस नेता प्रदीप त्यागी उर्फ पिंटू के बीच रंजिश बताई जाती है, जिस कारण पुलिस ने कांग्रेसी नेता की हत्या का मास्टर माइंड भागमल को बताया, जिस कारण पुलिस ने भागमल के भाई योगेश को पुछताछ के लिए उठा लिया। लेकिन पुछताछ के नाम पर पुलिस ने योगेश पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल किया। योगेश पुलिस की मार सह नहीं सका और उसकी मौत हो गई। हिरासत में हुई इस मौत पुलिस ने सड़क हादसा करार देते हुए योगेश का शव पास के निजी अस्पताल में भेज दिया।
पुलिस के आला अफसरों ने इस मामले से जुड़े आरोपी थाना कविनगर के प्रभारी प्रमोद कुमार, विजय नगर के थाना प्रभारी अवनीश कुमार व पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
कांग्रेसी नेता के हत्यारों की पहचान
प्रदीप त्यागी उर्फ पिंटू की हत्या करने वालों हमलावरों के बारे में पुलिस ने अहम जानकारी जुटा ली है। पुलिस का कहना है कि प्रदीप त्यागी की हत्या गढ़मुक्तेश्वर और मुजफ्फरनगर के पेशेवर अनिल व बब्लू ने की है।
भागमल से विवाद पर बेटे का इंकार
प्रदीप त्यागी के बेटे कुणाल ने इस मामले में भगमल का हाथ होने से इंकार किया है। कुणाल का कहना है कि उसके पिता और भागमल के किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं था। पुलिस अभी पिता के हत्यारों तक नहीं पहुंच सही है, जिस कारण अधिकारियों ने भागमल की कहानी गढ़ी।

इससे पहले भी हो चुकी कई कस्टडी डेथ
दिल्ली के नजदीक नोएडा और गाजियाबाद में इससे पहले भी कई कस्टडी डेथ हो चुकी है। वर्ष 2003-05 के दौरान नोएडा के थाना सेक्टर 24, 20, फेज दो और थाना कासना में कई कस्टडी डेथ हो चुकी है। इन मामलों में कई पुलिस वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई हो चुकी है।