बागपत। उत्तर-प्रदेश के बागपत में चार व्यापारियों की हत्या के सिलसिले में जिले के एसपी बी आर मीणा और सीओ सीटी सुरेश चंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। राज्य की मुख्यमंत्री मायावती ने बागपत में हालात को काबू में करने के लिए राज्य के एडीजी लॉ एंड आर्डर ब्रिज लाल को मौके पर भेजा है।
घटना में इंस्पेक्टर जवाहर लाल, अग्रवाल मंडी और टरेरी पुलिस चौकी के इंचार्ज को भी सस्पेंड कर दिया गया है। जिले में बुधवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों की अंधाधुंध गोलीबारी में चार व्यापारियों की मौत के बाद इलाके में जबर्दस्त तनाव व्याप्त है। क्रोधित व्यापारियों ने बागपत-दिल्ली राजमार्ग जाम कर दिया है, वे तत्काल दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
व्यापारियों ने गुरुवार को शहर के सभी बाजारों में बंद आयोजित किया है। क्षेत्र में फैले तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। शहर की घेराबंदी कर दोषी लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।
हालांकि इलाके में व्याप्त तनाव को देखते हुए पीएसी की तीन कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। बुधवार शाम शहर की टटेरी मंडी में कुछ अज्ञात लोगों ने पिस्तौल से व्यापारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर फरार हो गए थे। घटना में किशनचंद अग्रवाल और सुमत नाम के दो व्यापारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय ने मेरठ के चिकित्सा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल प्रमोद, ब्रजमोहन, राजकुमार, पिंटू और एक अन्य व्यापारी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।बताया जा रहा है कि हत्यारे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और रंगदारी नहीं देने की वजह से ये हत्याएं की गईं।