गाजियाबाद में छात्र साथ रैगिंग

गाजियाबाद। गाजियाबाद में रैगिंग का एक मामला सामने आया है। रैंगिंग पर कड़े ऐतराज के बावजूद इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। गाजियाबाद के एक मैनेजमेंट कॉलेज के छात्र के आरोपों को सही मानें तो रैगिंग के नाम पर न सिर्फ़ उसके कपड़े उतरवाकर उसके साथ अनैतिक काम किया गया। बल्कि पीड़ित को जलती हुई माचिस की तिल्लियों से भी दागा गया।
दरअसल गाजियाबाद के राज नगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी में पीजीडीएम के एक छात्र ने आरोप लगाया है कि इंस्टीट्यूट के ही तीन सीनियर छात्रों ने उसके कपड़े उतारकर उसके साथ अनैतिक हरकतें की। आरोप है कि पीड़ित छात्र को माचिस की तीली से जलान की कोशिश भी की गई।
पीड़ित छात्र का आरोप है कि कॉलेज मैनेजमेंट ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। निराश होकर उसने गाजियाबाद पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी छात्र अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form