गुड़गांव। गुड़गांव में इंजीनियरिंग कॉलेज की एक महिला लेक्चरार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पति ने उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन महिला कुछ पता नही चला। आज सुबह महिला का शव घर में पंखे से लटका मिला। महिला का नाम स्वाति बताया गया है। स्वाति की शादी आज से 6 साल पहले धीरेंद्र के साथ हुई थी। घटना के बाद ससूराल वाले फरार हो गए। महिला के ससुर कालेज के प्रिंसिपल हैं। हैरानी की बात तो ये है कि स्वाति की लाश मिलने से सिर्फ दो घंटे पहले उसका पति पुलिस स्टेशन गया था जहां उसने स्वाति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जब पुलिस तफ्तीश के लिए स्वाति के घर पहुंची तो उसकी लाश पंखे से लटकती मिली।
28 साल की स्वाति गुड़गांव के खेटावास में द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियंरिंग कॉलेज में लेक्चरार थी। उसका पति धीरेंद्र भी उसी कॉलेज में लेक्चरार था। स्वाति के परिजनो का आरोप है कि उसने खुदकुशी नहीं की है। उन्होंने हत्या का शक जाहिर किया है। स्वाति के बेडरूम के हालात भी खुदकुशी कम, कत्ल की ओर ज्यादा इशारा कर रहे हैं। स्वाति का शरीर पंखे से लटका हुआ था और उसके पैर बैड पर थे और मुड़े हुए थे। पंखे और पलंग के बीच का फासला सिर्फ़ 5 फुट का है। इस वजह से ही स्वाति के पैर मुड़े हुए हैं। स्वाति के सास-ससुर भी स्वाति के साथ ही रहते थे। स्वाति के घरवालों का आरोप है कि स्वाति को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसकी दो बेटियां थी। बेटा न होने के लिए भी ताने सुनने पड़ते थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस स्वाति के ससुरालवालों की तलाश में जुट गई है।