कूड़े के ढेर में धमाका, 5 की मौत, 7 घायल

6 जिंदा सेल बरामद
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में आज दोपहर हुए एक तेज धमाके ने 5 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। मरने वालों में 3 बच्चें भी शामिल हैं। मृतकों के नाम रज्जाक हुसैन, सैदुल अली, ईशाक अली, इंदू व सुहेब शामिल हैं।
धमाका शहर की आशियाना कॉलोनी के पीछे बसी झुग्गी बस्ती में हुआ है। यहां असम और पश्चिम बंगाल के लोग रहते हैं, जो कूड़ा बिनकर अपना गुजारा करते है। धमाके में 7 से अधिक लोगों के जख्मी होने की भी खबर है, जिन्हे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर ईलाके की नकाबंदी कर दी गई है। पुलिस ने मौके से 12 एमएम के 6 जिंदा मोर्टार सेल्स भी बरामद किए है, जिन्हें बम निरोधक दस्ते के हवाले कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने घटना में मारे गए लोगों के लिए 1 लाख रूपए, मृतक बच्चों के परिजनों को 50 हजार रूपए और घायलों को 30 हजार रूपए की सहायता देने की घोषणा की है।
पुलिस ने धमाके को आतंकी घटना से जुड़ा होने से इंकार किया है। शनिवार की सुबह कैंटोमेंट एरिया में कूड़े से कबाड़ बिनने गए तीन बच्चों को नाले से 7 मोर्टार सेलस मिले, जिनमें से बच्चों ने 2-2 सेलस आपस में बांट लिए और बाकि बचे एक सेल को पत्थर पर रख कर तौड़ने लगे। वह सेल से पितल निकालने का प्रयास कर रहे थे। प्रहार करते ही तेज धमाके के साथ तीनों बच्चों के परखच्चे उड़ गए। पास की झुग्गियों में रहने वाले 9 लोग भी धमाके की चपेट में आ गए, जिनमें दो की मौत हो गई।
दरअसल इन झोपड़ियों में पश्चिम बंगाल और असम से आकर लोग बसे हैं। ये कूड़ा बीनकर अपना जीवन-यापन करते हैं। घालयों को जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कचरे में तलाश कर रही है कि कहीं कूड़े के ढेर में और बिस्फोटक तो नहीं रखा है। पुलिस के मुताबिक जिस कूड़े के ढेर में धमाके हुए उसे मेरठ कैंट से लाया गया था।
मेरठ जोन के आईजी गुरूदर्शन सिंह के मुताबिक सेना में सेल व अन्य विस्फोटकों को नष्ट करने के लिए ठेकेदारों को काम दिया जाता है। इस तरह की घटना दूबारा न हो इसके लिए सेना के अधिकारियों से बात करेंगे।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form