स्टेट बैंक से 24 लाख की लूट
डीटीसी बस में सवारी से 40 हजार की लूट
गाजियाबाद में पट्रोल पंप के एकाउंटेंट को गोली मार सात लाख की लूट

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। आज एक के बाद एक तीन वारदातों से पूरे एनसीआर में दहशत फैल गई। दिल्ली में हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े एक बैंक पर धावा बोलकर 24 लाख रुपए लूट लिए। वहीं गाजियाबाद में बदमाशों ने एक आदमी को सरेआम गोली मारकर 5 लाख रुपए लूट लिए। जबकि एक और सनसनीखेज वारदात में चाकू की नोक पर बस में 40 हजार लूट लिए गए।
दिल्ली के बाहरी इलाके समयपुर बादली में सुबह के करीब साढ़े दस बजे बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की शाखा के कर्मचारियों ने अभी काम शुरू ही किया था कि अचानक 3 बदमाश दनदनाते हुए बैंक में घुस आए। उस वक्त कर्मचारियों समेत बैंक में करीब 15 लोग थे। लुटेरों ने बंदूक की नोक पर बैंक कर्मियों को स्ट्रांग रूम में बंद किया और 24 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।
ताज्जुब की बात ये है कि पुलिस को घटना की खबर उस वक्त लगी जब स्ट्रांग रूम में बंद बैंक कर्मचारियों ने दीवार तोड़ कर बाहर निकलने की कोशिश की। तब किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सुचना दी। वारदात के वक्त बैंक में मौजूद ग्राहकों के मुताबिक लुटेरों ने पहले बैंक मैनेजर से मारपीट की, फिर ग्राहकों को भी बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। दिल्ली में दिनदहाड़े लूट की ये इकलौती घटना नहीं थी।

सुबह डीटीसी की बस नंबर 127 में एक शख्स से 40 हजार रुपए लूट लिए गए। बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक पूर्व सब इंस्पेक्टर को उस वक्त लूटा जब बस सब्जी मंडी के पास थी। बस हैदरपुर से मोरी गेट जा रही थी।
गाजियाबाद। थाना सा
हिबाबाद क्षेत्र के शालीमार गार्डन में स्थित एचडीएफसी बैंक में रुपये जमा कराने आए एकाउंटेंट को दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर सात लाख रुपये लूट लिए। यह एकाउंटेंट भोवापुरा स्थित कसाना पेट्रोल पंप से रुपये लेकर जमा कराने आया था। उसे घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 10 बजे कसाना पेट्रोल पंप का एकाउंटेंट विनोद सात लाख रुपये लेकर एचडीएफसी बैंक में जमा कराने आया था। अपनी मोटरसाइकिल पार्किंग में खड़ी कर वह बैंक के अंदर जा ही रहा था कि पीछे से दो बदमाश आए। बदमाशों ने विनोद से बैग छीनने का प्रयास किया। शौर मचाने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी और हथियारों के बल पर बैग लूट कर फरार हो गए। इस वारदात की
सूचना फैलते ही क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। थाना साहिबाबाद पुलिस और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि पुलिस ऐसी वारदात के पीछे पेट्रोल पंप के कर्मचारी का ही हाथ होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने प्रथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । बताया जाता है कि विनोद और बदमाशों के बीच करीब 20 मिनट तक हाथापाई हुई। आखिरकार बदमाशों ने विनोद को गोली मार दी।