दिनदहाड़े ज्वेलर की हत्या कर लाखों की लूट

गाजियाबाद। क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े ज्वेलर की हत्या कर तीन बदमाश दुकान में रखे करीब ढाई किलो सोने के जेवर लूटकर ले गए। घटना स्थल इंदिरापुरम थाने से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर है। इस संबंध में ज्वेलर के भाई ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दे कर लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज राइ है। फिल्मी स्टाइल में हुई इस वारदात में बदमाशों ने महिला द्वारा एक दिन पूर्व ज्वेलर से आधा किलो सोने के जेवर तैयार करने का आर्डर दिलाया और माल तैयार होने की सूचना मिलने के मात्र पंद्रह मिनट बाद इसे अंजाम दे दिया। पुलिस महिला की पहचान नहीं कर पाई है।
वसुंधरा सेक्टर-छह स्थित रियाबल सिटी सेंटर मॉल में श्री राम ज्वैलर्स नाम से दुकान है। सोमवार को दुकान मालिक अतुल गुप्ता व उनके छोटे भाई अमित गुप्ता (21) ने दुकान खोली। करीब सवा ग्यारह बजे तीन बदमाश दुकान में आए। इनमें से एक मोबाइल पर बात करता हुआ आया, जबकि दूसरे ने चेन व अन्य जेवर दिखाने को कहा। इसी बीच तीसरे ने आते ही लूटपाट शुरू कर दी। उसने तोड़फोड़ के साथ एक गोली हवा में चलाई और दूसरा फायर अमित पर झोंक दिया। गोली अमित के सीने में लगी, जिससे लहूलुहान होकर वह वहींगिर पड़ा। इससे घबराए अतुल ने लूटपाट का विरोध नहीं किया और कहा कि जो ले जाना है, ले जाओ। इसके बावजूद बदमाश ने शोकेस का शीशा तोड़कर उसका टुकड़ा अतुल के पैर पर फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गया। बाद में बदमाश दुकान से सारा सामान समेटकर फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने अमित को कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
जांच में पता चला कि एक दिन पहले ही बदमाशों ने एक महिला को ज्वेलर के यहां भेजकर लड़की की शादी के लिए काफी जेवर बनाने का आर्डर दिया। ज्वेलर के परिजनों के मुताबिक, दिया गया आर्डर करीब आधा किलो सोने का था। महिला काफी देर तक रहीऔर आसपास की स्थिति का अच्छी तरह जायजा लेकर गई। अगले दिन सोमवार को महिला ने सुबह करीब 11 बजे लैंडलाइन फोन पर आर्डर तैयार होने की जानकारी ली। इसके करीब और पंद्रह मिनट बाद ही बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
यह बात संभव ही नहीं है कि महिला का फोन नंबर व पता लिए बगैर ज्वेलर इतना बड़ा आर्डर बुक कर करेगा। उन्होंने तो लूटे गए जेवरों में अधिकांश को आर्टीफिशयल तक बता दिया।
एसपी सिटी विजय भूषण

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form