डस्टबिन में धमाका, दो बच्चे जख्मी

आतंकी घटना नहीः एसएसपी
नोएडा।
दिल्ली सीमा से सटे नोएडा के सेक्टर 22 इलाके में कूड़े के ढेर में हुए तेज धमाके में दो बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिन्हें बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।
पुलिस ने इस घटना के तार आतंकवादियों से जुड़े होने की संभावना को सीरे से नकार दिया है। घटना राजकीय इंटर कालेज के बाहर हुई। घायल बच्चों के नाम मोनू 8 वर्ष और गोलू 4 वर्ष बताया गया है। घायल बच्चें एक ही परिवार के हैं। बच्चों के पिता इटर कालेज के पास ठेली लगाकर परिवार का गुजारा करते हैं।
पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे कूड़ा बिनने कुछ बच्चे डस्टबिन में प्लास्टिक व अन्य समान बीन रहे थे। इसी दौरान डस्टबिन से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके की आवाज सुनकर जैसे ही आसपास के लोग वहां पहुंचे तो डस्टबिन के अंदर दो बच्चे घायल थे। लोगों ने धमाके की बच्चों को निकाल कर पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और विस्फोट की जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एसएसपी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को जांच में मद्द के लिए मौके पर बुलाया गया है,जिन्होंने इस धमाके को आतिशबाजी वाले पटाखे का होना बताया है।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form