दिल्ली में लड़कियों के बीच एसिड मैन का आतंक बना खौफ

नई दिल्ली। तेज तर्रार ही जाने वाली दिल्ली पुलिस एसिड मैन को पकड़ने में पुरी तरह नाकाम साबित हो रही है। जिस कारण एसिड मैन का आतंक ने अब खौफ की शक्ल अख्तियार कर लिया है। दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में भी एक स्कूल टीचर पर तेजाब फेंका गया। पीड़ित लड़की के मुताबिक तेजाब फेंकने वाले दो दो लड़कों थे। ऐसा माना जा रहा है कि तेजाब फेकने वाला कोई सिरफिरा है। घायल लड़की को पास के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
दिल्ली में पिछले एक महीने से तेजाब फेकने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सिर्फ ब्रह्मपुरी इलाके में दो घटनाएं घट चुकी हैं। इससे पहले एक नवंबर को गौतमपुरी इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंका गया था। दीवाली के दिन 28 अक्टूबर को भी ब्रह्मपुरी इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंका गया था। लेकिन अब तक सिरफिरा एसिडमैन की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के रिकॉर्ड में पिछले एक महीने में चार लड़कियों पर तेजाब फेकने का मामला दर्ज है। लेकिन पीड़ित लोगों के मुताबिक अब तक एसिड मैन ने 12 लड़कियों पर तेजाब फेंक चुका है। इसके बावजूद एसिड मैन पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इलाके में एसिड मैन का आतंक फैला हुआ है। लोग अपनी लड़कियों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं।

SANJAY SHARMA

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। इसके बाद मुझे वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form