सेना का भगौड़ा गिरफ्तार, चार वाहन बरामद
नोएडा। शुक्रवार की रात थाना सेक्टर 39 ईलाके में हुई लूट व हत्या के मामले में सेना के भगौड़े सिपाही को गिरफ्तार किया है। इस वारदात को भगौड़े सिपाही अमित ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने अमित के पास से लूट की दो कारें, दो मोटर साइकिल व दो तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस को इस मामले में ओमी, विकास पंडित व मंटू की अभी तलाश है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात एक मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 93 के पास चैकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सामने से एक कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रूकने का ईशारा किया। लेकिन कार चालक नहीं रूका। पिछा करने पर कार में सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कार को घेर लिया। इसी दौरन अंधेरे का लाभ उठा कर तीन बदमाश फरार हो गए, जबकि चौथा बदमाश पकड़ा गया। पुछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अमित कुमार बताया। अमित सेना का भगौड़ा सिपाही है। पुलिस ने बताया कि अमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर कइ वाहन लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। शुक्रवार रात हुई की घटना में अमित के साथ दिल्ली का कुख्यात ओमी, विकास पंडित व मिन्टू भी इस वारदात में शामिल थे। चारों बदमाश सवारी बन कर बारी-बारी से कार में सवार हुए थे। उनका उद्देश्य कार लूटने का था, लेकिन ड्राईवर ने विरोध किया, जिस कारण उसकी हत्या करनी पड़ी। पुलिस नेअमित की निशांनदेही पर दादरी से लूटी अल्टो कार संख्या डीएल5सी-सी7901, सेंट्रो कार संख्या डीएल3सी-एक्यू 0186, मोटर साइकिल संख्या एचआर29-एस4275, यूपी16-आर4911 व दो तमंचे और कारतुस बरामद किए है। फरार ओमी, विकास व मिन्टू दिल्ली के हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। एसपी सिटी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद चारों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।