नोएडा। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने ड्राईवर की गोली मारकर हत्या करने के बाद सेंट्रो कार लूट कर फरार हो गए। ड्राईवर का नाम कैलाश सिंह मेहता बताया गया है। कार दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कालोनी स्थित जीओपी हार्डवेयर कंपनी की थी। वारदात नोएडा के सेक्टर 37 से कालिंदी कुंज की तरफ जाने वाली रास्ते पर हुई।
पुलिस के मुताबिक कैलाश रात करीब 11.30 बजे कंपनी की सेंट्रो कार संख्या डीएल3सीएक्यू 0186 में एक अधिकारी को इंदिरापुरम इलाके में स्थित शिप्रा सन सिटी में ड्राप करने आया था। रात करीब 1 बजे वह वापस कंपनी लौट रहा था। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रात में सेक्टर 37 चौराहे के पास से कैलाश का शव बरामद किया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने कार लूटने के लिए कार को रूकवाया होगा, लेकिन कैलाश के विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और भाई की तहरीर के आधार पर हत्या और लूट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले से जुड़े तीन बदमाशों को हिरासत में ले लिया है और उनके कब्जे से दो कार भी बरामद की हैं। लेकिन एसएसपी अभी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।